महाराजा स्टेडियम में एक से तीन नवंबर तक राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल खेल प्रतियोगिता दिनांक 01 से 03 नवंबर 2025 तक महाराजा स्टेडियम बेतिया में आयोजित होगी.

बेतिया. खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल खेल प्रतियोगिता दिनांक 01 से 03 नवंबर 2025 तक महाराजा स्टेडियम बेतिया में आयोजित होगी. उक्त प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर 14, 17, 19 के बालिका फुटबॉल खिलाड़ी जो 9 प्रमंडलों यथा तिरहुत, पटना, कोसी, मुंगेर, सारण, पूर्णिया, मगध, दरभंगा, भागलपुर एवं एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के भी प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं, जिनकी संख्या लगभग 460 होने की संभावना है. इस प्रतियोगिता के संचालनार्थ तथा आयोजनार्थ के लिए क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा 18 तकनीकी पदाधिकारियों तथा चार चयनकर्ताओं की प्रतिनियुक्ति जिला खेल कार्यालय बेतिया में कर दी गई है, जो विभिन्न जिले यथा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, सारण आदि जिले से होंगे. इसके सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने समीक्षा बैठक में जिला खेल पदाधिकारी को प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को आयोजन स्थल महाराजा स्टेडियम एवं इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम बेतिया में प्राथमिक उपचार करने के लिए मेडिकल टीम एंबुलेंस सहित व्यवस्था, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया को साफ-सफाई, पानी एवं फॉगिंग की व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर को दंडाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल की व्यवस्था, जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्वागत गान की व्यवस्था एवं परिवाद की सुनवाई के लिए जरी ऑफ अपील समिति का भी गठन कर दिया गया है. महाराजा स्टेडियम बेतिया के खेल मैदान को ग्रास कटर के माध्यम से ग्रास कटिंग भी की जा रही है. उक्त फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन एक नवंबर को महाराजा स्टेडियम बेतिया में अनुमानित 11 बजे पूर्वाह्न में जिला प्रशासन बेतिया के माध्यम से सम्पन्न की जाएगी. उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय जूडो ओपन ट्रायल खेल प्रतियोगिता केवल 3 नवंबर को इंडोर स्टेडियम बेतिया में संपन्न की जाएगी. इस प्रतियोगिता में भी विभाग द्वारा 6 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अलग से कर दी गई है. इस प्रतियोगिता में अर्थात जूडो खेल प्रतियोगिता में पूरे 38 जिले से बालक -बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. जिनकी संख्या करीब 200 होने की संभावना है. इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर 14, 17 ,19 कक्षा छठवीं से 12वीं तक के नियमित रूप से अध्यनरत खिलाड़ी भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >