टैक्स और वसूली के खिलाफ ई-रिक्शा-ऑटो चालकों का बिगुल

नगर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की समस्याएं अब आंदोलन का रूप लेने जा रही हैं.

बेतिया . नगर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की समस्याएं अब आंदोलन का रूप लेने जा रही हैं. ई-रिक्शा ऑटो चालक संघ, बेतिया ने 8 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए डीएम कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. संघ का आरोप है कि नगर निगम और विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही अव्यवस्थित टैक्स वसूली और कथित मनमानी के कारण चालकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है.

संघ पदाधिकारियों के अनुसार नगर निगम, राज्य टैक्स, स्टेशन शुल्क सहित कई तरह के करों के नाम पर चालकों से दोहरा भुगतान कराया जा रहा है. इससे दैनिक कमाई घटती जा रही है. आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में ई-रिक्शा व ऑटो के लिए एक टैक्स प्रणाली लागू करना, रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली बंद करना, शहर में निर्धारित स्टैंड व निःशुल्क चार्जिंग प्वाइंट बनाना, भाड़ा सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करना और चालकों के लिए विशेष शिविर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना शामिल है. इसके अलावा बड़े वाहनों द्वारा सवारी ढोने पर रोक, टैक्स वसूलने वाले कर्मियों के लिए आईडी कार्ड तथा चालकों के साथ दुर्व्यवहार समाप्त करने की भी मांग की गई है। संघ अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान और महासचिव यूसुफ अंसारी ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. नेताओं ने आम लोगों से इस आंदोलन में सहयोग की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >