चोरी के मामले की पूछताछ करने पर महिला को पीटा

साठी थाना क्षेत्र के पोईया खाप टोला में गांव के ही कुछ युवकों ने उमेश राम की पत्नी राधिका देवी के घर में घुस चोरी की नीयत से पेटी उठा ले गए.

बेतिया. साठी थाना क्षेत्र के पोईया खाप टोला में गांव के ही कुछ युवकों ने उमेश राम की पत्नी राधिका देवी के घर में घुस चोरी की नीयत से पेटी उठा ले गए. अगले दिन राधिका देवी इस बाबत पूछताछ करने युवकों के घर गई तो उनकी पिटाई की गई. घटना 11 जून की है. मामले में राधिका देवी ने अपने गांव के सुबोध राम, लालबाबू राम, बालमेंद्र राम, सतन राम, संजय राम के खिलाफ साठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. राधिका देवी ने पुलिस से बताया है कि वह 11 जून की रात अपने घर के छत पर सोई थी. इसी दौरान नीचे खटपट की आवाज सुनाई दी. जब वह नीचे उतर का आई तो देखी कि गांव के युवक घर में रखा बक्सा चुरा कर भाग रहे हैं. इसके बाद वह शोर गुल की, लेकिन सभी युवक फरार हो गए. अगले दिन पूछताछ करने वह युवकों के घर गई तो आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए बाल पड़कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट करने लगे. इसी बीच पता चला कि चुराया गया बक्सा सरेह में फेंका गया है. तब वह जाकर अपने बक्से की पहचान की, लेकिन उसमें रखे नकद रुपये, आभूषण, जमीन का दस्तावेज और पासपोर्ट गायब था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >