भारी मात्रा में चुलाई शराब और शराब की बोतलें जब्त

पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने सीमा से भारी मात्रा में चुलाई शराब और शराब की बोतलों को जब्त किया है.

मैनाटांड़. पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने सीमा से भारी मात्रा में चुलाई शराब और शराब की बोतलों को जब्त किया है. पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि इंडो नेपाल बार्डर से शराब की खेप आने वाली है. तुरंत सूचनार्थ जगह पर नाका लगा दिया गया।तभी रात के करीब एक बजे नेपाल से शराब तस्कर आते दिखे. पुलिस बल के कारवाई के दौरान माथा पर लिये हुये बोरों को फेंक शराब के तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे. फेंके गये बोरों की जांच की गयी तो दो सौ लीटर चुलाई शराब और एक सौ तेरह कस्तूरी शराब की बोतलें मिली. जिसे जब्त कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब के तस्करों की पहचान करने के पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है. 200 लीटर देसी व 100 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त सिकटा. बलथर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. यह कार्रवाई सोनरा टोला गांव के समीप से किया है. हालांकि तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि सोनराटोला गांव के समीप से नेपाल के तस्कर भारी मात्रा में शराब की खेप भारतीय सीमा में पहुंचाने वाले हैं सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संभावित जगह की नाकेबंदी कर दिया इसी बीच रात करीब 10 बजे कुछ तस्कर शराब की खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने लगे, तभी तस्करों को पुलिस की गतिविधि का एहसास हुआ और वह शराब की खेप को वहीं पर फेंककर फिर से नेपाल में भाग गए. फेंके गए समानों की तलाशी के दौरान 200 लीटर नेपाली देसी चूलाई शराब और एक सौ बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की गई. थाना अध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. शराब का तस्कर कोई भी हो बक्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >