एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार की कर ली अवैध निकासी

अज्ञात बदमाश ने लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा वार्ड एक निवासी ओमप्रकाश पुरी का एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार पांच सौ रुपये का चुना लगा दिया है.

बेतिया. अज्ञात बदमाश ने लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा वार्ड एक निवासी ओमप्रकाश पुरी का एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार पांच सौ रुपये का चुना लगा दिया है. ओमप्रकाश पूरी फिलहाल नगर के भगवतीनगर वार्ड 25 में रहते हैं. 15 अक्टूबर को वे हरिवाटिका चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम केंद्र से रुपये निकासी करने गए थे. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक बदमाश ने निकासी में मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया. मामले में ओमप्रकाश पुरी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस से बताया है कि 15 अक्टूबर की दोपहर वे हरिवाटिका चौक एटीएम सेंटर पर रुपये निकासी करने गए. दो बार में 19 हजार का निकासी किया. तीसरी बार निकासी का प्रयास कर रहा था, लेकिन मशीन धीमा कम कर रहा था. इसी बीच उनके पीछे खड़ा एक व्यक्ति मदद करने के बहाने आया और धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया. जब वे घर आए और दो घंटे के बाद मोबाइल फोन चेक किए तो पता चला कि उनके बैंक खाता से तीन बार में 21 हजार रुपये की निकासी की गई है. रक्सौल में पॉस मशीन के माध्यम से 85 हजार पांच सौ रुपये के आभूषण खरीदने गए हैं. इसके बाद उन्होंने फोन कर एटीएम कार्ड बंद कराया. इस बावत मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश पुरी की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >