हरनाटांड़.
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों बालू तस्करी का खेल जोरों से चल रहा है. बालू का अवैध खनन एवं ढुलाई पर प्रतिबंध के बावजूद भी बालू माफिया खुले आम बालू खनन व परिवहन कर रहे हैं. लौकरिया थाना क्षेत्र के देवरिया-तरुअनवा, मझौआ, भडछी व पिपराडीह, कुनई, भेलाही आदि नदियों से तस्कर खनन कर विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन व बिक्री कर रहे हैं. विभिन्न नदियों से हर दिन दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बैलगाड़ी से बालू की अवैध ढुलाई करने का काम हो रहा है. अवैध बालू ढुलाई से जहां एक ओर राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है. वहीं बालू माफियाओं की चांदी कट रही है. इससे इतर बालू माफिया लोगों से मनमानी राशि वसूल रहे हैं. लेकिन इन बालू माफियाओं को रोकने के लिए न तो स्थानीय पुलिस प्रशासन आगे आना चाहती है और ना ही खनन विभाग ही. इस बाबत पूछे जाने पर खनन निरीक्षक सूर्यमणि पटेल ने बताया कि बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
