Bettiah : सूर्यपूर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूर्यपूर पंचायत के मुखिया इस्लाम गद्दी को गिरफ्तार किया गया है. उस पर न्यायालय के द्वारा वारंट निर्गत था.

बैरिया . श्रीनगर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम में थाना क्षेत्र के सूर्यपूर पंचायत के मुखिया इस्लाम गद्दी को उनके घर से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूर्यपूर पंचायत के मुखिया इस्लाम गद्दी को गिरफ्तार किया गया है. उस पर न्यायालय के द्वारा वारंट निर्गत था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही थी. वही गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम में पुलिस ने उसको घर से गिरफ्तार किया है. जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

MADHUKAR MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >