अगलगी में आधा दर्जन घर जले, तीन ग्रामीण व दर्जनों में मवेशी झुलसे

थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गांव में मंगलवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए.

साठी. थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गांव में मंगलवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए. इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. अगलगी में जवाहिर यादव, मोनिरका यादव, रुदल यादव, चंद्रिका यादव, बहादुर यादव, कन्हैया यादव और राजेश्वर यादव के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. आग की चपेट में आने से घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात और करीब 30 हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए. इसके साथ ही इस हादसे में 10 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार भैंस बुरी तरह झुलस गईं. आग बुझाने के दौरान रुदल यादव, बहादुर यादव और चंद्रिका यादव झुलसकर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. पीड़ित परिवार के जवाहिर यादव ने बताया कि घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे. अचानक आग की लपटें दिखने पर नींद खुली. बाहर निकलकर देखा गया तो बिजली का केबल गिरा हुआ था, जिससे आग लगने की आशंका है. इसके बाद तत्काल बिजली कटवाई गई और शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा और सहायता की मांग की है. वहीं, लौरिया अंचलाधिकारी नीतीश कुमार सेठ ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिल चुकी है. कर्मचारी भेजकर प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >