बेतिया: गोपालपुर पुलिस ने बोलेरो से 1.32 करोड़ का गांजा किया जब्त

गोपालपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 132 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया है. जब्त गांजा की कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. जब्त गांजा की कीमत करीब एक करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है.

पुलिस को देखकर भागा चालक

घटना बीती रात की है. गोपालपुर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक बोलेरो चालक पुलिस की गतिविधि देखकर वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा.

पुलिस ने संदेह होने पर वाहन का पीछा किया. हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

बोलेरो से 17 पैकेट गांजा बरामद

पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें 17 पैकेट में रखा 132 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ.

कार्रवाई के बाद पुलिस ने गांजा और बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया.

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

बेतिया के सिकटा से अमर कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >