तेंदुए के हमले में बकरियों की मौत, मिला मुआवजा

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर-रमपुरवा पंचायत के गोदाम टोला गांव निवासी शानमति देवी के तीन बकरियों पर हमला करके तेंदुआ ने अपना शिकार बना डाला था.

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर-रमपुरवा पंचायत के गोदाम टोला गांव निवासी शानमति देवी के तीन बकरियों पर हमला करके तेंदुआ ने अपना शिकार बना डाला था. जिसको लेकर रेंजर अमित कुमार के नेतृत्व और वन कर्मियों की मौजूदगी में 21600 रुपये का चेक पशुपालक को सौंपा गया. ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग को दिया गया था. वन विभाग ने पशुपालक को 21 हजार 600 रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया. इस अवसर पर वनपाल सूरज कुमार राम, वनरक्षी शुभम कुमार, कुंदन कुमार, पिंटू पाल कुमार के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

शराब के साथ तस्कर समेत दो गिरफ्तार

भितहा. स्थानीय थाना की पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर 9 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर समेत दो को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष झा ने बताया कि 16 अक्टूबर को छापेमारी के क्रम में 9 लीटर बंटी बबली देसी शराब के साथ स्थानीय थाना के मुराडीह निवासी संजय बैठा को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक शराबी व खैरवा गांव निवासी नथुनी राम को भी धर दबोचा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के विरुद्ध थाना में कांड अंकित कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >