गंडक का कहर: पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी का कटाव ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता बन गया है. मधुबनी प्रखंड की चिउरही पंचायत में नदी लगातार तेजी से कटाव कर रही है. कई घरों और खेतों को अपनी धारा में समाहित करने के बाद अब नदी पैक्स गोदाम के करीब पहुंच गयी है.
सरकारी स्कूल का भवन भी नदी में समाया
गंडक के तेज कटाव से चिउरही पंचायत में सरकारी स्कूल का पूरा भवन नदी में समा चुका है. कटाव की रफ्तार को देखते हुए आसपास रहने वाले लोगों में भी डर का माहौल है. ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटाव इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में अन्य घरों और सार्वजनिक संपत्तियों पर भी खतरा बढ़ सकता है.
19 जिलों में बारिश की संभावना
दूसरी तरफ, बिहार में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में बारिश की संभावना जतायी है, हालांकि किसी भी जिले के लिए फिलहाल अलर्ट जारी नहीं किया गया है. पटना समेत अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं और इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार
यह भी पढे़ं:
बगहा में ऑर्केस्ट्रा ग्रुप पर पुलिस की रेड, यूपी की दो नाबालिग बालिकाएं बरामद, संचालक गिरफ्तार
