बगहा में गंडक नदी के कटाव में समाया 7.50 लाख का कचरा भवन, फ्लड फाइटिंग कार्य रुका

बगहा के चिउरही पंचायत में गंडक नदी का कहर जारी है। भीषण कटाव में 7.50 लाख का कचरा भवन समा गया, जबकि 70 घर, स्कूल की बाउंड्री और 500 एकड़ फसलें भी नदी की भेंट चढ़ चुकी हैं। जलस्तर घटने से फिलहाल कटाव रुका है, पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गंडक नदी कटाव: बगहा के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिउरही पंचायत में गंडक नदी का भीषण कटाव जारी है. कटाव की ताजा जद में आकर 7.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित कचरा भवन पूरी तरह गंडक नदी में विलीन हो गया. भवन के नदी में समाने के बाद फिलहाल कटाव की रफ्तार कुछ थमी है. इधर, गंडक के जलस्तर में गिरावट आने के कारण जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने कटाव निरोधी (फ्लड फाइटिंग) कार्य को अगले आदेश तक रोक दिया है.

जलस्तर घटने से कटाव रुका, जेई कर रहे निगरानी

विभागीय बाढ़ विशेषज्ञ अशोक कुमार केसरी के निर्देश पर फ्लड फाइटिंग का कार्य स्थगित किया गया है:

  • जलस्तर में भारी कमी: सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वाल्मीकिनगर गंडक बराज से करीब 54 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया.
  • मौके पर तैनाती: नदी के रुख को देखते हुए कनीय अभियंता पप्पू कुमार और राजेश कुमार कटाव स्थल पर लगातार कैंप कर निगरानी रख रहे हैं.

अब तक 70 घर, स्कूल बाउंड्री व 500 एकड़ फसल तबाह

चिउरही पंचायत में गंडक नदी पूर्व में भी भारी तबाही मचा चुकी है:

  • सरकारी संपत्तियां विलीन: प्राथमिक विद्यालय उर्दू की बाउंड्री, पैक्स गोदाम और सात निश्चय योजना की पानी टंकी पहले ही नदी में समा चुकी है.
  • सड़क व घर कटे: करीब एक किलोमीटर पक्की सड़क और 70 से अधिक आशियाने कटकर बह गए हैं.
  • फसलें बर्बाद: लगभग 500 एकड़ में लगी धान और गन्ने की लहलहाती फसल नदी में समा गई.

पॉलीथिन शीट के सहारे जिंदगी, बासगीत पर्चे की मांग

कटाव पीड़ितों का दर्द है कि घर और उपजाऊ जमीन गंवाने के बावजूद उन्हें अब तक बासगीत पर्चा नहीं मिला है. नैनहा चेकपोस्ट के पास सरकारी जमीन अधिग्रहण को लेकर एसडीएम चांदनी कुमारी ने मधुबनी सीओ नंदलाल राम को निर्देश दिए हैं, लेकिन पीड़ितों को अब तक सिर्फ पॉलीथिन शीट ही नसीब हो सकी है.

ये भी पढ़ें: नरकटियागंज में गर्भवती की मौत के बाद शुक्ला हॉस्पिटल दोबारा सील, योग डॉक्टर पर सर्जरी का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >