संतान की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए राहत, 25 जुलाई को लगेगा निःशुल्क आईवीएफ परामर्श शिविर

बेतिया में 25 जुलाई को विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर निःशुल्क बांझपन परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सिन्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक दंपतियों को संतान प्राप्ति संबंधी समस्याओं पर सलाह देंगे।

Bettiah News: संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है. विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर 25 जुलाई को बेतिया में निःशुल्क बांझपन परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा. उत्तरवारी पोखरा स्थित सिन्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयोजित होने वाले इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक दंपतियों की समस्याओं को समझकर आधुनिक उपचार से जुड़ी जानकारी और उचित चिकित्सकीय सलाह देंगे.

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिलेगा परामर्श

गर्भशक्ति आईवीएफ सेंटर की ओर से आयोजित यह शिविर 25 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा. इसमें संतान प्राप्ति में परेशानी का सामना कर रहे दंपतियों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा. विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की समस्या, पूर्व उपचार और संभावित कारणों के आधार पर आगे की जांच व उपचार को लेकर मार्गदर्शन करेंगे.

विशेषज्ञ डॉक्टर देंगी आधुनिक उपचार की जानकारी

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा खेमका अपनी सेवाएं देंगी. वे संतानहीनता से जुड़ी विभिन्न चिकित्सीय जटिलताओं, संभावित कारणों और आधुनिक उपचार विधियों के बारे में दंपतियों को जानकारी देंगी.

शिविर में ट्यूब ब्लॉक, आईवीएफ, आईयूआई, पीसीओएस, हार्मोनल असंतुलन, कम स्पर्म काउंट, पुरुषों में कमजोरी, बार-बार गर्भपात और बढ़ती उम्र के कारण गर्भधारण में होने वाली परेशानी जैसी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा.

लंबे समय से इलाज करा रहे दंपतियों के लिए उपयोगी अवसर

सिन्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मोहनीश सिन्हा ने कहा कि माता-पिता बनना हर दंपति का अनमोल सपना होता है. कई बार चिकित्सीय कारणों से इस राह में परेशानी आती है. ऐसे में सही समय पर जांच, उचित परामर्श और आधुनिक उपचार से दंपतियों को आगे की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है.

शिविर में दंपतियों को उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक जांच, संभावित उपचार प्रक्रिया और उपलब्ध आधुनिक तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. पश्चिम चंपारण के अलावा आसपास के जिलों के दंपति भी इस निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ उठा सकते हैं.

शुरू हुआ जिले का पहला आईवीएफ सेंटर

पश्चिम चंपारण को जिले का पहला आईवीएफ सेंटर मिल गया है. सिन्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में गर्भशक्ति आईवीएफ सेंटर का शुभारंभ हुआ. इसके बाद संतान प्राप्ति के लिए आईवीएफ उपचार की जरूरत वाले दंपतियों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें बेतिया में ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

25 जुलाई को यहां पहुंचे दंपति

निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन सिन्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उत्तरवारी पोखरा, बेतिया में होगा. इच्छुक दंपति 25 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जंगल से भटककर रेलवे पुल पर पहुंचा दुर्लभ फिशिंग कैट, इलाज के बाद जंगल में छोड़ा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >