बगहा रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान सब्जियों की बोरी से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

मद्य निषेध विभाग बगहा की पुलिस टीम ने गुरुवार की देर शाम बगहा रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है.

बगहा. मद्य निषेध विभाग बगहा की पुलिस टीम ने गुरुवार की देर शाम बगहा रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है. सीमावर्ती उत्तर-प्रदेश से बिहार की ओर आ रही यात्री ट्रेन में तलाशी के दौरान पुलिस ने सब्जी की दो बोरी में छिपाकर रखी गयी 4 पेटी (कुल 34.56 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मद्य निषेध बगहा प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड में है. जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों, राहगीरों तथा सीमावर्ती उत्तर-प्रदेश से आने वाली ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है. ताकि अपराध व तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. ऐसे में चुनाव के समय शराब तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बगहा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गयी. फिलहाल पुलिस शराब तस्करों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है. पुलिस ने इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >