Bettiah : पतिलार पंचायत में स्वागत द्वार का शिलान्यास

प्रखंड बगहा एक अंतर्गत पतिलार पंचायत में स्वागत द्वार का शिलान्यास मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्र और भूतपूर्व शिक्षक बच्चा मिश्र के द्वारा किया गया.

चौतरवा.

प्रखंड बगहा एक अंतर्गत पतिलार पंचायत में स्वागत द्वार का शिलान्यास मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्र और भूतपूर्व शिक्षक बच्चा मिश्र के द्वारा किया गया. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पतिलार पंचायत अपने आप में एक समृद्ध और सुसज्जित पंचायत है. बावजूद की आज तक यहां पर पंचायत का कोई अपना स्वागत द्वार नहीं था. जिसकी आवश्यकता को देखते हुए इसका शिलान्यास किया गया और जल्दी बनकर यह तैयार भी हो जाएगा. जिससे पंचायत को एक अलग पहचान मिलेगी. वही पूर्व शिक्षक ने बताया कि स्वागत द्वार के बन जाने से पंचायत को एक और कीर्ति प्राप्त होगी. अपनी खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीण युवा कृष्णा पासवान ने बताया कि मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा दशकों से पंचायत के जो कार्य बाकी रह गए थे उसको कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. मौके पर प्रमोद प्रसाद काजू, मंटू दुबे, जदयू के सक्रिय सदस्य अभिनंदन कुमार, कृष्णा पासवान, प्रमोद पंडित आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >