पिंजरे में मेमना रख रातभर निगरानी करते रहे वनकर्मी

धनहा पंचायत के बंसी टोला में चौथे दिन भी तेंदुए की चहलकदमी बनी रही.

बगहा/मधुबनी (पचं). धनहा पंचायत के बंसी टोला में चौथे दिन भी तेंदुए की चहलकदमी बनी रही. किसान-ग्रामीण पालतू पशुओं की निगरानी व अपने बच्चों की देखभाल काे लेकर परेशान. खेती का काम बंद है सो अगल. वन विभाग तेंदुए की निगरानी में लगा हुआ है. चार दिन पूर्व छह किसानों को तेंदुए ने घायल कर दिया था. अभी क्षेत्र में घूम रहा है. ग्रामीणों व किसानों की रात निगरानी में कट रही है. भापसा नाले में पानी पीने आता है तेंदुआ: किसान संतोष पटेल, ढूंढो यादव, राजेश पाल ने बताया कि तेंदुआ भापसा नाला होते हुए पानी पीकर पुणे गन्ना के खेत में वापस चला आता है. वहीं डेरा जमाए हुए है. कुत्तों की आवाज इस कदर से बढ़ जाती है कि रात को सोना मुश्किल हो गया है. वन कर्मी करते हैं रातभर निगरानी: वन विभाग की तीन टीमें अलग-अलग जगहों पर पिंजरे में मेमना रख रातभर निगरानी करती हैं. तेंदुआ पिंजरे तक नहीं पहुंच पाता है. पग मार्ग को लेकर टाइगर टैकरों ने बताया कि तेंदुआ पानी पीने बादशाह नाला की तरफ जाता है. उसी रास्ते से गन्ने के खेत में आ जाता है. इससे स्थानीय किसान भयभीत हैं. गन्नाें की छिलाई और लदाई का काम ठप हो रहा है. अभी तक तेंदुआ पकड़ से दूर है. उसके पकड़े जाने पर ही राहत की सांस ली जाएगी. इसके लिए वन विभाग की टीमें लगी हुई हैं. स्थानीय लोग भी लगे हुए हैं. आनंद कुमार राम,अंचलाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >