मधुबनी गांव में लगी आग से चार झोपड़ी समेत पांच बकरियां जली

मधुबनी गांव में बुधवार की देर रात आग तापने के दौरान चिंगारी से उठी आग ने चार झोपड़ियां को अपने आगोश में ले लिया.

रामनगर. मधुबनी गांव में बुधवार की देर रात आग तापने के दौरान चिंगारी से उठी आग ने चार झोपड़ियां को अपने आगोश में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया गया. कुछ ही पलों में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पांच झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. नतीजा सुरेश राम की एक और युगुल राम की तीन झोपड़ियां जल गयी. ग्रामीणों ने बताया कि चिंगारी से झोपड़ी में अचानक आग लग गयी. आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गयी. इस अगलगी की घटना में चार झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गयी. वहीं आग की चपेट में आने से पांच बकरियों की जलकर मौत हो गयी. जबकि एक गाय आंशिक रूप से जल गयी. पीड़ित परिवारों का कहना है कि झोपड़ियों में रखा लाखों का अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >