बेटे का अपहरण की आशंका पर मां ने प्राथमिकी कराई दर्ज

गोबर्धना थाना के बनवारी चौकीदार निवासी हेवंती देवी ने वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के धंगरहिया गांव से अपने पुत्र का अपहरण होने की आशंका पर वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

वाल्मीकिनगर. गोबर्धना थाना के बनवारी चौकीदार निवासी हेवंती देवी ने वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के धंगरहिया गांव से अपने पुत्र का अपहरण होने की आशंका पर वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने आवेदन में लिखा है कि उसके बड़े पुत्र कुंदन कुमार जो पहले से शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी है. वह पिछले कुछ दिन से धंगरहिया गांव निवासी संतोला कुमारी से प्यार करता है और उसे अपनी पत्नी मान कर अपने घर चौकीदार टोला लेकर आ गया. जहां उसकी पहली पत्नी सविता देवी द्वारा विरोध किया गया. उसके बाद वह उसे लेकर वापस चला गया. जहां पर मैं अपने बेटी दामाद के साथ आई. दो दिनों तक ग्रामीणों द्वारा पंचायती हुई लेकिन कोई निदान नहीं निकला. तब हम लोग अपने घर आ गए. परंतु मेरा बेटा नहीं आया. उसका बाइक और मोबाइल संतोला कुमारी के यहां है. लेकिन मेरा बेटा वहां नहीं है. मुझे अंदेशा है कि मेरे बेटे का अपहरण कर लिया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना में कांड संख्या 112/25 दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >