कठार पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरुद्ध धनहा थाने में प्राथमिकी दर्ज

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति के पश्चात क्रय किये गये धान का गबन करने को लेकर कठार (मधुबनी) पैक्स, के अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरूद्ध धनहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.

बगहा. खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति के पश्चात क्रय किये गये धान का गबन करने को लेकर कठार (मधुबनी) पैक्स, के अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरूद्ध धनहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.

ज्ञातव्य हो कि धान अधिप्राप्ति वर्ष 2024-2025 के अंतर्गत कठार पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी एवं प्रबंधक सुनील तिवारी के द्वारा कुल 1730 क्विंटल धान का क्रय किया गया. जबकि 423 क्विंटल धान मिल को उपलब्ध कराया गया. बाकी धान को अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा विस्तारित तिथि तक मिल को उपलब्ध नहीं कराया गया है. अंतिम विस्तारित तिथि 14.09.2025 तक कठार पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा धान के समतुल्य सीएमआर की आपूर्ति नहीं की गई है. कठार पैक्स गोदाम में कुल अवशेष धान की मात्रा 1307 क्विंटल पैक्स गोदाम में उपलब्ध होना चाहिए था.

भौतिक सत्यापन के क्रम में गोदाम में धान की मात्रा शून्य पायी

जब दिनांक-15.09.2025 को गोदाम का भौतिक सत्यापन के क्रम में गोदाम में धान की मात्रा शून्य पायी गई. कठार पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा धान के समतुल्य राशि 3038775 का गबन कर लिया गया हैं.इसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा मधुबनी प्रखंड अंतर्गत कठार पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया.

धनहा थाना में धान गबन का प्राथमिकी दर्ज

उक्त के आलोक में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मधुबनी द्वारा धनहा थाना में प्राथमिकी संख्या-312/25 दर्ज करा दिया गया है. जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि धान अधिप्राप्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी अधिकारी अथवा पदाधिकारी नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >