नर्तकी को सरकारी पिस्तौल थमा लहराने के मामले में दो सिपाहियों समेत तीन पर प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी में छठियार के अवसर पर आयोजित डांस प्रोग्राम में नर्तकी को सरकारी पिस्तौल थमा उसके साथ डांस करने में दो सिपाही फंस गये है.

बेतिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी में छठियार के अवसर पर आयोजित डांस प्रोग्राम में नर्तकी को सरकारी पिस्तौल थमा उसके साथ डांस करने में दो सिपाही फंस गये है. पिस्तौल के साथ डांस करने का वीडियो वायरल होने के मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मामले की जांच मुफस्सिल थाना के दारोगा राजीत कुमार भारद्वाज को दी गयी थी. जांचोपरांत उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में गोपालगंज के कुचायकोट थाना में प्रतिनियुक्त बैरिया थाना क्षेत्र के बगही बकुचिया निवासी सिपाही अमित चौधरी, व अग्निशमन सिपाही अनमोल तिवारी, अमित का चचेरा भाई मिश्र चौधरी समेत दो अज्ञात को आरोपित किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि 27 नवंबर को मुफस्सिल पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ. जिसमें दिख रहा था कि पिस्तौल के साथ कुछ लोग डांस कर रहे हैं. सत्यापन में पता चला कि प्रसारित वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी गांव की है. जहां 26 नवंबर को तिवारी कुमार के पुत्री के छठियार में डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. इस मामले में मुफस्सिल थाना में आईटी व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच हो रही है. प्राथमिकी में दारोगा राजीत कुमार भारद्वाज ने लिखा है कि रामपुर बैरागी निवासी दारोगा सहनी के पुत्र तिवारी कुमार की पुत्री का छठियार 26 नवंबर को था. जिसमें डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. छठियार में शामिल होने दरोगा चौधरी का भगीना अमित चौधरी अपने दो तीन सिपाही दोस्तों के साथ आया था. अमित सरकारी पिस्टल नर्तकी को देकर सभी उसके साथ नृत्य करने लगे. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया. 27 नवंबर को वीडियो प्रसारित हो गया. वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस हरकत में आई. अमित के घर से लेकर गोपालगंज तक जांच हुई. रात में ही अमित और उसके दोस्त गायब हो गए. दारोगा श्री भारद्वाज ने उल्लेख किया है कि नर्तकी के साथ एक ग्रामीण राहुल कुमार भी डांस कर रहा था. काफी रात होने के कारण वह घर लौटने लगा. अमित का चचेरा भाई मिश्र चौधरी, राहुल पर जबरन डांस करने का दबाव बनाने लगा. राहुल डांस करने से इनकार कर दिया. तब मिश्र चौधरी ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी. जिसे लेकर गांव में विवाद हो गया और मारपीट हो गई. इसके बाद अमित चौधरी और उसके दोस्त रात में ही फरार हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >