आपसी विवाद को लेकर मारपीट, एफआइआर दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के जुड़ा-पकड़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है.

रामनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के जुड़ा-पकड़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. जिस मामले में मनोज साहनी की पत्नी भागमनी देवी ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि बीते दिनों दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रही थी, तभी गांव के शत्रुघ्न यादव ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की. जिसका विरोध करने पर उनके साथ तीन अन्य महिलाएं भी मारपीट में शामिल हुई. साथ ही उनके स्वर्ण आभूषण छीन लिए गए और 10 हजार रुपये भी निकाल लिए गए. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले में अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

न्यायालय के दो अभियुक्त गिरफ्तार

रामनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लखनखोर-बेलौरा गांव निवासी विरंची राम व उमेश मांझी को न्यायालय से निर्गत वारंट को लेकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

छह लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार

रामनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के धांगड़ टोली मोहल्ले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की. जहां अलग-अलग घरों में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6 लीटर देसी शराब जब्त की. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गयी है. हालांकि पुलिस को देखकर तस्कर भागने में सफल रहे. छापेमारी में एलटीएफ टीम के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे. वही 112 टीम के एसआई संजय गोड, एसआई राजेश कुमार और अन्य सिपाही इस अभियान में सक्रिय रहे. इस मामले में शराब तस्कर पुलिस को देखकर फरार बताए गए हैं और उनकी तलाश जारी है.

बगहा दो प्रखंड में कृषि पदाधिकारी ने किया योगदान

बगहा. अभिषेक कुमार बतौर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में अपना पहला पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने प्रखंड बगहा दो के कर्मियों के साथ बैठक कर सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी कृषि योजना की जानकारी ली एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर कृषि कर्मियों को निर्देशित किया. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही ही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >