घर में मगरमच्छ के घुसने से भय, दहशत कायम

नगर के वार्ड 32 रतनमाला मोहल्ला निवासी मोहम्मद यूसुफ के घर एक मगरमच्छ मंगलवार की सुबह घूस जाने से अफरा तफरी मच गया.

बगहा. नगर के वार्ड 32 रतनमाला मोहल्ला निवासी मोहम्मद यूसुफ के घर एक मगरमच्छ मंगलवार की सुबह घूस जाने से अफरा तफरी मच गया. परिवार व पड़ोस के लोगों में भय व्याप्त हो गया. परिजनों व लोगो ने स्थानीय वार्ड पार्षद मोहम्मद अयूब अंसारी को इसकी सूचना दी. सूचना पर पहुंचे वार्ड पार्षद ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी.इसी बीच शोर व आवाज सुनकर मगरमच्छ धीरे -धीरे घर से निकाला और गंडक नदी में दोबारा वापस चला गया. तब जाकर मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली. बता दे कि इन दोनों गंडक नदी सहित हरहा नदी, नहर आदि में मगरमच्छों का कुनबा बढ़ गया है. लगातार मगरमच्छ निकल रहे हैं. सोमवार को धोबी घाट में भी एक मगरमच्छ निकला था. जिसे वन विभाग की टीम रेस्क्यू करके अपने साथ ले गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >