नरकटियागंज के सभी 326 बूथों पर होगा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान

विधान सभा चुनाव को लेकर नरकटियागंज प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है.

नरकटियागंज . विधान सभा चुनाव को लेकर नरकटियागंज प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता ने बुधवार को प्रखंड चार्ज सेंटर में आयोजित बैठक में सभी कोषांगों के प्रभारी अधिकारियों, एआरओ और सेक्टर पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए.बैठक में सुरक्षा, संचार, परिवहन, सामग्री, प्रशिक्षण, स्वीप, वीडियो सर्विलांस, मीडिया मॉनिटरिंग, माइक्रो ऑब्जर्वर आदि कोषांगों के प्रभारी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी. एसडीएम ने सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया.उन्होंने कहा कि नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 326 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन सभी बूथों पर शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के भेद्य बूथों की पहचान करें और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखें. एसडीएम गुप्ता ने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार की जाए. ताकि उन्हें घर-घर जाकर मतदान की सुविधा दी जा सके. साथ ही, स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने पर भी बल दिया गया.उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन यदि आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पालन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें ताकि नरकटियागंज विधानसभा में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके. बैठक में एआरओ सह इओ उपेन्द्र कुमार सिंन्हा, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सुधांशु शेखर, नीतेश कुमार सेठ, कार्मिक कोषांग के सुमंत राज समेत अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >