उत्पाद विभाग ने ट्रक समेत जब्त किया 2214 लीटर विदेशी शराब

जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश के आलोक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी करवाई की गई है.

बेतिया. जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश के आलोक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी करवाई की गई है. अधीक्षक मद्य निषेध ने बताया कि गठित टीम 09 अगस्त को सुबह में बगहा अनुमंडल के बांसी चेकपोस्ट के पास धनहा पुल पर वाहन जांच कर रही थी. इसी क्रम में एक छह चक्का डीसीएम ट्रक को जांच के लिए रूकने का इशारा किया गया. वाहन चालक द्वारा गाड़ी रोक दी गई. वाहन चालक से नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम विरेन्द्र सिंह पे०- गिरिराज सिंह, उम्र 47 वर्ष करीब सा०-मुकिमपुर शिवारी गौतम बुद्ध नगर बताया. वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में बने गुप्त तहखाने से 250 कार्टून में 2214.00 लीटर रॉयल ग्रीन नामक विदेशी शराब बरामद किया गया. चालक द्वारा बताया गया कि मैं शराब उतर प्रदेश से लेकर बेतिया लाना था, जहाँ से कोई अन्य चालक लेकर आगे जाता. जिसका नाम व पता मुझे नही मालूम है. बरामदगी के आधार पर अवैध शराब के साथ ट्रक को जब्त किया गया है एवं चालक को गिरफ्तार किया गया है. अभियोग में आगे की कार्रवाई जारी है. उत्पाद टीम का नेतृत्व निरीक्षक मद्यनिषेध प्रमोद कुमार कर रहे थे, साथ में सैप एवं होमगार्ड जवान भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >