Bettiah: मध्याह्न भोजन में खराब अंडे खाने से आठ बच्चे और रसोइया बीमार

अचानक आठ बच्चों और रसोइया की तबीयत बिगड़ने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

मझौलिया . शुक्रवार को प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुबौलिया में मध्यान भोजन खाने के बाद अचानक आठ बच्चों और रसोइया की तबीयत बिगड़ने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना मिलते ही सीएचसी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. प्रगति ने उनका उपचार किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुपम कुमार ने बताया कि सभी बच्चे अब सामान्य स्थिति में हैं और मामला स्पष्ट रूप से फूड पॉइजनिंग का है. बीमार छात्रों ने बताया कि मध्यान भोजन में दिए गए अंडे खाने के बाद उनके पेट में तेज दर्द होने लगा और दस्त शुरू हो गया. कई बच्चों ने यह भी कहा कि परोसा गया अंडा खराब था और कुछ अंडों में कीड़ा भी दिखाई दिया, जिसके बाद कई छात्रों ने अंडा फेंक दिया, लेकिन तब तक कई बच्चे इसे खा चुके थे. रसोइया बबीता कुमारी ने बताया कि उन्होंने खुद सबसे पहले खाना चखा, जिसके बाद छात्रों को भोजन परोसा गया. उनका कहना है कि अंडे की गुणवत्ता बेहद खराब थी और इसी वजह से सभी की तबीयत बिगड़ी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफ्फिजुर रहमान सीएचसी पहुंचे और सभी बच्चों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षित हैं और फिलहाल कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है. यदि यह मामला फूड पॉइजनिंग का है, तो जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. बीमार बच्चों में कक्षा 5 की अर्चना कुमारी और शहजादी प्रवीण, कक्षा 4 के निकउद प्रवीण, तस्लीम आरिफ, कंगना ठाकुर, अनुष्का कुमारी, कक्षा 2 की रेश्मा कुमारी, कक्षा 1 की ज्योति कुमारी तथा रसोइया बबीता कुमारी शामिल हैं. घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >