बगहा में दुर्गा पूजा संपन्न, प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया विजय दशमी

बगहा अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा गुरुवार को दसवीं (विजयदशमी) के दिन विधि-विधान, पूजा-अर्चना और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ.

बगहा. बगहा अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा गुरुवार को दसवीं (विजयदशमी) के दिन विधि-विधान, पूजा-अर्चना और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तत्परता दिखाई. प्रशासनिक अमला रहा पूरी तरह मुस्तैद.पूरे दुर्गा पूजा पर्व के दौरान प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशांत कुमार सरोज, एसडीएम गौरव कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने खुद मोर्चा संभालते हुए विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने पूजा स्थलों पर तैनात दंड अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने साफ-सफाई और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया.प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण.अधिकारियों द्वारा बगहा बाजार स्थित प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा किया गया.मां जगदंबे पूजा समिति,बांबे बाजार,नव दुर्गा पूजा समिति, मवेशी अस्पताल,मां दुर्गा पूजा समिति, काली स्थान,मीना बाजार पूजा समिति,पटखौली मालकौली पूजा समिति,चीनी मिल रोड पूजा समिति, स्थानों पर पूजा-अर्चना के साथ मेला भी लगा, जिसमें महिला, पुरुष, युवक-युवतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. प्रशासन ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और स्थिति पर पैनी नजर रखी .लक्ष्मी चौक पर कीर्तन और प्रसाद वितरण. दूसरी ओर, बगहा बाजार स्थित लक्ष्मी चौक, डॉ. एसपी अग्रवाल के क्लिनिक के समीप, वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.भक्तों ने संकीर्तन में भाग लिया और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया. यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा. शांतिपूर्ण रहा आ . प्रशासन की सख्ती और सजगता के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.लोगों ने हर्षोल्लास के साथ माता रानी की पूजा कर विजयादशमी का पर्व मनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >