Bettiah : मुख्य सड़क पर अतिक्रमण से नाला निर्माण बाधित, सालों भर जमा रहता है सड़क पर पानी

प्रखंड क्षेत्र के धुमनगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में अवस्थित मुख्य सड़क के अतिक्रमण से नाला निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है.

–मुखिया ने अधिकारियों को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने का किया मांग नौतन . प्रखंड क्षेत्र के धुमनगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में अवस्थित मुख्य सड़क के अतिक्रमण से नाला निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है. इससे सड़क पर सालोंभर पानी जमा रहता है. इसको लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं से लेकर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इस समस्या के समाधान को लेकर मुखिया सुभाषिनी देवी व मुखिया प्रतिनिधि भोला साह ने अंचलाधिकारी, बीडीओ व पंचायती राज पदाधिकारी को एक पत्र देकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर नाला निर्माण कराने की मांग किया है. मुखिया ने बताया कि सड़क नौतन प्रखंड मुख्यालय से कई पंचायतों को जोड़ता है. उक्त सड़क से हर दिन हजारों लोगों का आवागमन होता रहता है. वहीं बगल में ही विद्यालय अवस्थित है. जहां कई बार छात्र व राहगीर पानी में गिर भी जाते हैं. मुखिया ने बताया कि जब तक सड़क किनारे नाला का निर्माण नहीं हो जाता. तब तक सड़क से पानी की समस्या नहीं हटेगी. मुखिया ने नाला निर्माण के लिए प्रयास भी किया. लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध कर नाला निर्माण नहीं होने दिया. मुखिया ने सड़क अतिक्रमण को हटाने व नाला निर्माण कार्य कराने की अपील किया है.ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके. इस संबंध में सीओ अलका कुमारी व बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में जांच कर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MADHUKAR MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >