डोली पर सवार हो आई मां, हर्षोल्लास के साथ निकली डोली यात्रा

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा की डोली यात्रा निकाली गयी, जो काफी आकर्षक रही.

बेतिया. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा की डोली यात्रा निकाली गयी, जो काफी आकर्षक रही. जय माता दी, प्रेम से बोलो शेरावाली मैया की जय, अंबे भवानी की जय, दुर्गा मैया की जय जैसे मां भगवती के जय घोष व देवी माता के गीतों से प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास का क्षेत्र गूंजायमान रहे. विभिन्न माता मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माथा टेका और सातवें दिन विभिन्न पूजा पंडालों में मां अंबे की प्रतिमाओं के पट खुलने से दर्शन की होड़ मची रही. मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार इस डोली यात्रा को देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़क के दोनों किनारे खड़े हो गये. इस अवसर पर बेल के वृक्ष के पास पूजा-अर्चना की गयी. जहां से मां का आसन मंडप तक लाया गया. उधर बभनौली, इनरवा, पुरुषोत्तमपुर, बेलवाडीह माई स्थान, भंटाटाड़, धोकराहा कॉलोनी, पिड़ारी आदि गांव में भी डोली यात्रा निकाली गयी. वही निशा पूजा को ले भक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है. मौके पर बाबा नारायण दास,आचार्य राजेश पांडेय, आचार्य सुनील मिश्रा, आचार्य रजनीश मिश्रा,अनुप कुमार, अनिल पटेल,अरूण यादव, अशोक राम,अप्पु राम, रामबाबू प्रसाद, अमन कुमार आदि मौजूद रहे. इनरवा प्रतिनिधि के अनुसार डोली यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्त व गण्यमान्य लोग शामिल हुए. माता के पट खुलते ही दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इनरवा, भंगहा, पिरारी, पुरुषोत्तमपुर, डामरापुर सहित समूचे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. चनपटिया प्रतिनिधि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पूजा पंडालों से भव्य डोली यात्रा निकाली गई. नगर के मच्छलिहट्टा, मेन रोड, थाना रोड, बस स्टैंड चौक, छोटा चौक, दुर्गा मंदिर एवं श्याम सिनेमा चौक कैथवलिया चौक महना चुहड़ी कुमारबाग लोहियरिया आदि कई मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा रहा. उधर महिलाओं ने यात्रा में मां के गीत के साथ भाग लिया. शाम मे सभी पूजा पंडालों में माता के पट खोल दी गयी. पट खुलते ही दर्शन को लेकर भारी भीड़ उमड़ी. वही मेन रोड एवं मच्छलिहट्टा स्थित पूजा पंडाल में मंगलवार से चलंत प्रतिमा चलाया जाएगा. गौनाहा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय सहित सहोदरा, जमुनिया, भितिहरवा, बेलवा, मंझरिया, पिपरा, सोनबरसा, सहित समूचे क्षेत्र में अन्य देवी गीतों से पूरा माहौल गूंज उठा है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड के मटियरिया, गौनाहा, सहोदरा पुलिस मौके पर काफी अलर्ट मूड में देखी गई. मझौलिया प्रतिनिधि के अनुसार संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित दुर्गा पूजा के सचिव अनिल कुमार सिंह और उपसचिव संजय श्रीवास्तव तुलु, गोलू श्रीवास्तव, सर्वोदय दुर्गा पूजा समिति सेनुअरिया के अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, नया बाजार ब्रह्मस्थान मंझरिया शेख के अध्यक्ष भरत राज, उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता माई स्थान बखरिया सोनार टोली में आयोजित दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, पूर्व मुखिया सुरेश साह आदि का सराहनीय सहयोग रहा. सीताराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाल सरैया बंगाली कॉलोनी का जिला का टॉपर आकर्षक संध्या का माता का आरती आकर्षण केंद्र बिंदु बन रहा. मेला समिति के अध्यक्ष हरि नारायण चक्रवर्ती ने बताया कि बंगाली कालोनी समेत स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहता है. इधर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर माता मंदिरों और पूजा मंडपों के पास पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. साठी प्रतिनिधि के अनुसार मां जोगेश्वरी दुर्गा पूजा समिति द्वारा सोमवार को मां की भव्य डोली यात्रा निकाली गई. डोली यात्रा मां जोगेश्वरी मंदिर से निकलकर गाजे बाजे के साथ सेमरी राम जानकी मंदिर पहुंची जहां आचार्य शिवम तिवारी द्वारा बेल पूजन कराया गया. फिर डोली यात्रा साठी बाजार होते मां जोगेश्वरी मंदिर पहुंची. थानाध्यक्ष राजन कुमार, सहायक थाना अध्यक्ष अनुरूद कुमार, दरोगा बिट्टू कुमारी, जमादार शैलेंद्र सिंह के साथ मौजूद रहे. डोली यात्रा में भाजपा नेत्री रेणु देवी, राजन मिश्रा, पवन वर्मा, अर्जुन सोनी, पंकज वर्मा, अमन मिश्रा, जिला पार्षद कलीम गफ्फार, पैक्स अध्यक्ष संजय राव मौजूद रहे. पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनोद मिश्र, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, सदस्य प्रमोद सोनी, अनिल कुमार, आदित्य राज मुनीलाल साह, सतीश कुमार, अजय कुमार, डोली यात्रा को सफल बनाने में लग रहे. वहीं नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति नवमी चौक से मां की डोली यात्रा को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील साह, उपाध्यक्ष विजय सोनी, रामाधार कुशवाहा, पप्पू साह, गुड्डू साह, सोनू साह, अजय साह, शंभू साह, श्याम साह, भोला पटेल लग रहे. मां की यात्रा नवमी चौक से निकलकर साठी बाजार मा जोगेश्वरी मंदिर होते मां काली मंदिर पहुंची जहां बेल पूजन कराया गया. योगापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की सुबह माता रानी की डोली लाने के लिए भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ माता रानी की डोली यात्रा माता रानी की जय के जयकारे से माता रानी की डोली पूजा पंडाल तक लाई गई. मच्छरगांवा नगर पंचायत के हथिया शिव मंदिर प्रांगण में माता की दो ली लाई गई. वहीं फतेहपुर मच्छर गांव बाजार योगापट्टी, नवलपुर, दोनवार, चमैनिया सहित दर्जनों पूजा पंडाल में माता रानी की डोली लाई गई. माता रानी करती हैं सभी मनोकामनाएं पूर्ण इस डोली यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >