बेतिया: डीएम के सामने पहुंचीं 66 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

बेतिया समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं. 66 मामलों में से कई का मौके पर ही समाधान किया गया, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए.

West Champaran News: बेतिया समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. जनसुनवाई के दौरान कुल 66 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया. शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया.

66 मामलों की हुई सुनवाई

जनसुनवाई में राम विनय साह, अंकित कुमार मिश्रा, अमृता कुमारी, मुरारी शरण प्रसाद, पिताम्बर सिंह, राजेश कुमार निराला, रिना देवी, शेख नेजामुद्दीन और चन्द्रिका सिंह समेत विभिन्न प्रखंडों से आये फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं. डीएम ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली.

कई शिकायतों का मौके पर हुआ निपटारा

जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया. जिन मामलों में मौके पर समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा.

राजस्व से लेकर सड़क तक की शिकायतें

जनसुनवाई में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली और पेयजल से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं. इसके अलावा सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी लोगों ने अपनी फरियाद रखी. लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की.

समय-सीमा में निष्पक्ष निपटारा का निर्देश

डीएम तरनजोत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के समाधान में जवाबदेही तय हो और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.

अधिकारी और फरियादी रहे मौजूद

जनसुनवाई के दौरान उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचन माद्री और नोडल पदाधिकारी मासूम अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चीनी मिलें खुलने से पहले गन्ने का भाव तय करने की मांग, 650 रुपये क्विंटल के लिए किसानों का धरना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >