आपदा मंत्री ने लगाया जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

बैरिया . सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार के आपदा मंत्री नारायण प्रसाद ने तधवानंदपुर एवं लौकरिया पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनता दरबार लगाया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार किसी भी प्रकार के माफिया को बख्शने वाली नहीं है, चाहे वह भू-माफिया हों, शराब माफिया हों, खनन माफिया हों या समाज में अशांति फैलाने वाले उपद्रवी तत्व हों. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लौकरिया पंचायत के लोगों ने शिकायत की कि अंचलाधिकारी और कर्मचारी समय पर प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहते, जिससे दाखिल-खारिज और जमीन संबंधी कार्य महीनों से लंबित हैं. इस पर मंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को अंचल कार्यालय में 20 सूत्री अध्यक्ष के नेतृत्व में जनता दरबार लगेगा, जिसमें सीओ और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. वार्ड 11 के लोगों ने बताया कि 220 से अधिक बिजली उपभोक्ता होने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं है. इस पर मंत्री ने एसडीओ इंजीनियर को फोन कर तुरंत डबल ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश दिया. ग्रामीणों ने गंडक नदी के बांध मार्ग से शराब तस्करी की शिकायत करते हुए पुलिस चौकी की मांग की. वहीं वार्ड 10 व 11 की महिलाओं ने वर्षों से गैर मजरूआ जमीन पर बसे होने के कारण बंदोबस्त की मांग रखी. मंत्री ने सभी मामलों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >