बेतिया में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा, जानें रूट और टाइमिंग

बेतिया में आज 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी. जानिए यात्रा का पूरा रूट और समय.

बेतिया तिरंगा यात्रा: आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बेतिया में बुधवार, 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आयोजित होने वाली यह यात्रा सुबह 10 बजे समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहीद पार्क तक जाएगी. यात्रा में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह समेत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल होंगे.

समाहरणालय से शहीद पार्क तक निकलेगी यात्रा

जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रशासन ने कार्यक्रम को अनुशासन और गरिमा के साथ आयोजित करने की तैयारी की है. यात्रा के मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

डीएम ने दिए तैयारी के निर्देश

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों की सुविधा और कार्यक्रम के सुचारु संचालन का विशेष ध्यान रखा जाए. प्रतिभागियों से भी निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की गयी है.

युवाओं में राष्ट्रप्रेम बढ़ाना है उद्देश्य

डीएम ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य आम लोगों, विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है. तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का प्रयास किया जा रहा है.

आम लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का पूरा ध्यान रखें और कार्यक्रम से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करें. अधिकारियों को उम्मीद है कि शहर में निकलने वाली यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी.

यह भी पढे़ं: बेतिया में भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार, बर्फ से तैयार हुआ बाबा बर्फानी का स्वरूप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >