Bettiha : पंचायत सचिवों के नौ सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन दो को

बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की बैठक आयोजित की गई, बेतिया के हरिवाटिका चौक के समीप निजी भवन में यह बैठक की गई,.

Bettiha : बेतिया . बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की बैठक आयोजित की गई, बेतिया के हरिवाटिका चौक के समीप निजी भवन में यह बैठक की गई, जिसमें पंचायत सचिव संघ के नौ सूत्री मांगों को रखा गया. नौ सूत्री मांगों में पंचायत सचिवों का गृह जिला स्थानांतरण एवं पदस्थापना नियमावली बनाई जाने, पंचायत सचिवों का ग्रेड पर दो हजार रुपये से बढ़ाकर 2800 रुपये किया जाए, पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा बढ़ाई जाए. पंचायत सचिवों का सेवा संतुष्टि अभियान चलाकर किया जाए. पंचायत सचिवों को दो हजार रुपए परिवहन भत्ता दिया जाए. सामान्य प्रशासन विभाग के निर्णय के आलोक में पंचायत सचिवों के पदोन्नति के लिए पद चिन्हित किया जाए. कार्यरत सेवानिवृत्ति एवं मृत पंचायत सचिवों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ अविलंब दिया जाए, कार्यालय अवधि के बाद रेंडम जांच के नाम पर प्रताड़ित करना बंद किया जाए और पंचायत सचिवों को ठेकेदारी के कार्य से मुक्त करने आदि की मांग शामिल हैं, इसके साथ ही बताया गया कि हमारी मांग अगर पूरी नहीं होती तो दो अप्रैल को पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >