विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धनहा पुलिस ने शस्त्र जमा कराना किया शुरू

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के साथ ही हाल ही में मोकामा में हुए चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है.

मधुबनी. आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के साथ ही हाल ही में मोकामा में हुए चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है. विभागीय आदेश के आलोक में प्रखंड भर में सभी लाइसेंसी शस्त्रों को थानों में जमा कराने का निर्देश जारी किया गया है.इसी क्रम में धनहा थाना क्षेत्र में भी शनिवार को हथियार जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई.थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी लाइसेंसधारी व्यक्तियों को अपने-अपने शस्त्र थानों में जमा कराना अनिवार्य है.उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक कुल 30 लाइसेंसी हथियार थाना में जमा कराए जा चुके हैं.अन्य शस्त्रधारियों को भी नोटिस भेजकर जल्द से जल्द शस्त्र जमा करने का आग्रह किया गया है.उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर हथियार जमा नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है.इसी के तहत सभी लाइसेंसी शस्त्रों की समीक्षा और अस्थायी रूप से जब्ती का निर्देश दिया गया है.पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि चुनाव के समय शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >