गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर गन्ना छिलाई बंद करने की अपील

भारतीय किसान संघ प. चंपारण द्वारा गन्ना मूल्य का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने के लिए सरकार समक्ष रखा गया है.

भितहा. भारतीय किसान संघ पश्चिमी चंपारण के आह्वान पर शुक्रवार को भितहा किसान संघ के अध्यक्ष कैलाश पति कुशवाहा और जिला मंत्री सुग्रीव पांडेय के द्वारा मुराडीह, रेड़हा सहित दर्जनों गांवों में किसानों से मुलाकात कर 5 जनवरी 2026 तक गन्ना छिलाई और कटाई को बंद करने तथा गन्ना तौल केंद्र पर सप्लाई बंद कर गन्ना मूल्य बढ़ाने की अपील की गयी. उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ प. चंपारण द्वारा गन्ना मूल्य का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने के लिए सरकार समक्ष रखा गया है. जिसमें गन्ना किसानों को 5 जनवरी तक गन्ना कटाई और छिलाई बंद रखने के लिए अपील की गयी है. ताकि यह संदेश सरकार तक पहुंचे और गन्ना मूल्य का बढ़ोतरी हो. जब तक गन्ना किसानों का गन्ना मूल्य की बढ़ोतरी नहीं होगा तब तक किसानों को दशा और दिशा में सुधार नहीं होगा. इस परिस्थिति में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की मांग किसानों के हित में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >