ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ से गिर कर एक अधेड़ की मौत

ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ से गिर कर एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की शाम की है.

योगापट्टी. ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ से गिर कर एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की शाम की है. मृत अधेड़ की पहचान थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी गोरख चौधरी 58 वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गोरख चौधरी ताड़ी बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाते थे. गुरुवार की शाम ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के वृक्ष पर चढ़ गये. ताड़ के वृक्ष से ताड़ी उतार रहे थे, उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच ले जा रहे थे. उसी दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपना हरा भरा परिवार छोड़ कर इस दुनिया से चले गए हैं. बताया जाता है कि मृतक वर्षों से ताड़ी बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाते आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >