गदियानी में नवविवाहिता की फंदे से लटका मिला शव

शिकारपुर थाना क्षत्र के गदियानी गांव में एक नवविहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षत्र के गदियानी गांव में एक नवविहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान गदियानी गांव निवासी बाबुजान अंसारी की पत्नी असमीना खातून 19 वर्ष के रूप में की गयी है. उसका शव बुधवार को पंखे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी डा. सपना रानी सदल बल गदियानी गांव पहुंची और शव की जांच पड़ताल में जुट गयी.

घटना के बारे में बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले महिला के शव को उसके ससुराल के लोगों ने फंदे से उतारकर बेड पर लेटा दिया था. घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों समेत उसके भाई साहैल अंसारी ने असमीना के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया. उसने बताया कि उसकी बहन की शादी तीन माह पहले ही हुई थी. उसे बराबर टार्चर किया जाता था. उसने बहन के पति, गोतनी, और भैसुर पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि नवविवाहिता के गले पर काले रंग का निशान है. एसएफल टीम से जांच करायी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. नवविवाहिता की हत्या हुई है या आत्महत्या रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि मौत की तफ्तीश में एक एक बिन्दु का ध्यान पुलिस रख रही है. खुद प्रशिक्षु डीएसपी डाॅ सपना रानी पुलिस पदाधिकारियों के साथ मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >