पोखरा किनारे मिला नवजात बच्ची का शव

शहर के सागर पोखरा के तटबंध पर नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है.

बेतिया. शहर के सागर पोखरा के तटबंध पर नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह किसी व्यक्ति ने एक पॉलिथीन में नवजात के शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जन्म के बाद ही उसके परिजनों ने पॉलिथिन में नवजात के शव को रखकर सागर पोखरा के किनारे फेंक दिया था. आसपास के लोगों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है. शव किसने फेंका है इसका पता लगाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >