उप वितरणी नहर की टूटी बांध, मची अफरा-तफरी

थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजीरवा पंचायत के गदियानी गांव के समीप हरिंदर चौधरी के खेत के सामने मंगलवार के सुबह उप वितरणी नहर का बांध टूटने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया.

श्रीनगर. थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजीरवा पंचायत के गदियानी गांव के समीप हरिंदर चौधरी के खेत के सामने मंगलवार के सुबह उप वितरणी नहर का बांध टूटने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीण संदीप चौधरी, नंदकिशोर सिंह, उपेन्द्र सिंह, रामाधार चौधरी इत्यादि लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि उप वितरणी नहर का बांध टूटने से खेतों में गिराये गए धान की बिचड़ा भी नष्ट हो गए हैं एवं बिजली के पोल टूटकर भी क्षतिग्रस्त हो गई. इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. लेकिन अभी तक इस विभाग की ओर से सूचना के बाद भी कोई भी कर्मी यहां पर नहीं पहुंचे. ताकि पानी की धारा को रोका जा सके और इसे बांधने का अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं किया गया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश कायम है. ग्रामीणों ने डीएम से इस दिशा में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >