पिपरासी में मगरमच्छ के अंडे रहस्यमय ढंग से गायब, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

पश्चिम चंपारण के मंझरिया पंचायत में मगरमच्छ के अंडे सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। इस घटना ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

West Champaran News: प्रखंड की मंझरिया पंचायत के सिसकारी सरेह में पाए गए मगरमच्छ के अंडे सोमवार को रहस्यमय ढंग से गायब मिले. अंडों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से कर्मी तैनात किए जाने के बावजूद उनके गायब होने से वनकर्मी और ग्रामीण दोनों हैरान रह गए.

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

सुरक्षा के बावजूद कैसे गायब हुए अंडे?

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग ने अंडों की सुरक्षा के लिए कर्मी की तैनाती की थी. ऐसे में अंडों का गायब हो जाना कई सवाल खड़े करता है.

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि निगरानी प्रभावी होती, तो यह स्थिति नहीं बनती.

सरपंच ने लगाया लापरवाही का आरोप

मंझरिया पंचायत के सरपंच अनिरुद्ध सहनी ने आरोप लगाया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण पहले ही सैकड़ों मगरमच्छ के अंडे नष्ट हो गए थे.

उन्होंने कहा कि बाद में करीब दो दर्जन अंडे बचे थे, लेकिन उनकी भी समुचित देखभाल नहीं की गई और अब वे भी गायब हो गए हैं.

फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब

सरपंच के अनुसार, शनिवार को अंडों की स्थिति देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को लगातार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया.

उन्होंने दावा किया कि रविवार तक केवल करीब दो दर्जन अंडे ही बचे थे. इसके बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं होने से सोमवार तक सभी अंडे गायब हो गए.

वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

हालांकि, अंडे किन परिस्थितियों में गायब हुए, उन्हें किसी वन्यजीव ने नुकसान पहुंचाया या कोई अन्य कारण रहा, इसे लेकर अभी तक वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Israel ansari

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >