--प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर नारेबाजी, बीडीओ व सीओ को सौंपा मांगपत्र मैनाटांड़ : अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा एवं भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ दीपक राम और सीओ सुमंत कुमार को मांगपत्र सौंपा. प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड अच्छेलाल राम, इंद्रदेव कुशवाहा, सीताराम राम, अब्दुल खैर, लक्ष्मण राम और जुलकरनैन ने किया. कार्यकर्ताओं ने सीलिंग से फाजिल, बेनामी व परवेदारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और जमाबंदी की जांच के लिए भूमि आयोग गठन, बीबी ग्रामीण योजना में रोजगार व 700 रुपये दैनिक मजदूरी, भूमिहीनों की बेदखली पर रोक, बेतिया राज की जमीन पर बसे लोगों को परचा, सेटेलाइट सिटी के नाम पर भूमि अधिग्रहण रोकने तथा बन्योपाध्याय आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग की. साथ ही सिंहपुर, बेलबाटोला, इनरवा, रमपुरवा, बरवा, चिउटाहा, पकुहवा, परसौनी, चकरसन, पड़रिया, शेरवा, पंचरुखी, गम्हरिया, जिंगना, बरवा-परसौनी, डमरापुर और कमलानगर के भूमिहीनों को भूमि अधिकार दिलाने की मांग उठाई.
नौ सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले व खेत-ग्रामीण मजदूर सभा का प्रदर्शन

फोटो | Prabhat Khabar Network
Copied link
मैनाटांड़ में भाकपा माले और खेत-ग्रामीण मजदूर सभा ने नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा।