दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार का दीक्षांत समारोह

पटना. देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार द्वारा आयोजित होने वाले आगामी दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे. उन्होंने इसके लिए अनुमति प्रदान कर दी है. नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने मिलकर पूर्व राष्ट्रपति से इसके लिए अग्रह किया. उनके आग्रह पर श्री कोविंद ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भारत सरकार के तत्कालीन गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अपनी शोभा बढ़ा चुके हैं. विदित हो कि दीक्षांत समारोह की तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है. कुलाधिपति के साथ उनके आप्त सचिव योगेश उपाध्याय एवं कृष्णा साहू ने भी पूर्व राष्ट्रपति जी से शिष्टाचार मुलाकात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >