घर में निकला कोबरा सांप, परिजनों में मची भगदड़

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के अंतर्गत भरिहानी गांव में गुरुवार की देर शाम एक विषैला कोबरा वन क्षेत्र से भटक कर भरिहानी गांव निवासी किशोरी शर्मा के घर में जा पहुंचा.

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के अंतर्गत भरिहानी गांव में गुरुवार की देर शाम एक विषैला कोबरा वन क्षेत्र से भटक कर भरिहानी गांव निवासी किशोरी शर्मा के घर में जा पहुंचा. सांप की फुफकार को सुन घर परिजनों में घंटों तक भगदड़ मची रही. परिजनों द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकिनगर स्थित वन कार्यालय को दी गयी. मौके वन विभाग के स्नैक कैचर शंकर यादव द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद विषैला कोबरा का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र के टी-2 में सुरक्षित छोड़ दिया गया. इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि कोबरा का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर के कक्ष संख्या टी-2 के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि सतर्क एवं सजग रहे.

17 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

चौतरवा. स्थानीय थाने की पुलिस ने 17 लीटर देसी शराब बरामद किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि हरदी-नदवा गांव में शराब का कारोबार हो रहा है. सूचना पर थाने के एएसआई जयशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे. तब तक पुलिस की भनक सुन कारोबारी भागने में सफल रहा. पुलिस उपरोक्त स्थल से करीब 17 लीटर देसी शराब बरामद किया. उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बेहाल

रामनगर. नगर में लगातार दो दिनों की रिमझिम बारिश से जहां एक तरफ आम जन जीवन बेहाल हो गए है. वहीं दूसरी तरफ किसानों के चेहरे भी मुरझा गए है. दिन और रात भर बारिश से नगर की सभी सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा दिखने लगा है. काटी गई धान की फसलों के भी नुकसान की उम्मीद है. बारिश के कारण शुक्रवार को नगर की मुख्य सड़क लगभग समय सुनसान रही. सड़क के बगल में पानी जमा होने से कीचड़ पसर गया. बारिश का सीधा असर कच्चे रास्ते के आवागमन पर दिखाई पड़ा. फिसलन बढ़ने से आवागमन प्रभावित रहा. बरसात के बावजूद आसमान में काले बादलों का उमड़ना जारी रहा. बरसात का प्रभाव नगर के मुख्य बाजार पर दिखने लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >