Bettaih : प्रखंड कार्यालय में चार माह से बंद आधार केन्द्र खुला लोगों को मिलेगी राहत

प्रखंड मुख्यालय में बीते चार माह से बंद आधार केन्द्र मंगलवार को खुल गया. प्रखंड के 27 पंचायतों के लोगो को अब राहत मिलेगी.

नरकटियागंज . प्रखंड मुख्यालय में बीते चार माह से बंद आधार केन्द्र मंगलवार को खुल गया. प्रखंड के 27 पंचायतों के लोगो को अब राहत मिलेगी.यूआईडीएआई केंद्र खुलने के बाद से धीरे धीरे आवेदकों का पहुचना शुरू हो गया है. केंद्र खुलने के पहले दिन लगभग 25 आवेदकों ने अपने आधार में सुधार व पंजीकरण करवाया. जबकि विगत 4 माह पूर्व में आधार केंद्र बंद होने से आवेदक बैंरग लौट जाते थे. ऐसे में एक बार फिर से आधार पंजीकरण केंद्र पर कामकाज शुरू होने से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी. बता दें कि अनुमंडल मुख्यालय में भी आधार केंद्र संचालित होता था. जो कि डेढ़ साल से ज्यादा समय से बंद है. जबकि जुलाई माह से प्रखंड परिसर स्थित आधार सुविधा व पंजीकरण केंद्र बंद था. इसके पूर्व मार्च महीने में भी उक्त केंद्र बंद हुआ था. आधार केन्द्र के संचालक संदीप कुमार ने बताया कि आधार केंद्र पर कार्य शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >