नेपाल सीमा नाका क्षेत्र में भारतीय तस्करों से झड़प, हुई हवाई फायरिंग

भारतीय तस्करों से झड़प होने पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने दो राउंड हवाई फायर कर तस्करों को सीमा क्षेत्र से खदेड़ा.

वाल्मीकिनगर. सीमावर्ती नवल-परासी जिला के गुठी-परसौनी स्थित भारत-नेपाल सीमा नाका क्षेत्र में भारतीय तस्करों से झड़प होने पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने दो राउंड हवाई फायर कर तस्करों को सीमा क्षेत्र से खदेड़ा. नवल-परासी जिला के सशस्त्र पुलिस बल के एसपी संतोष राय मांझी ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे गुठी-परसौनी स्थित भारत-नेपाल सीमा के बसैया नाका के नजदीक भारतीय सीमा क्षेत्र से पांच भारतीय नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से तस्कर सूखी मछली को लादकर नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. ड्यूटी पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सभी मोटरसाइकिल को रोक कर उस पर लदी बोरा का जांच कर रहे थे. इसी दौरान तस्कर हो हल्ला करने लगे. जिसे सुन भारतीय सीमा से उनके 25-30 की संख्या में अन्य साथी भी आ पहुंचे तथा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे. जिसे देखते हुए अपनी आत्मरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों ने दो राउंड हवाई फायर किया. फिर सभी तस्कर तथा उनके साथी भारतीय सीमा क्षेत्र के तरफ भाग गए. भागने के क्रम में मोटरसाइकिल पर लदी दो बोरा सूखी मछली नीचे गिर गया. जिसे जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >