बगहा: फोटो कॉपी कराने गई युवती नहीं लौटी, बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

चौतरवा थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. फोटो कॉपी कराने निकली युवती के घंटों बाद भी घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Bagaha News: बगहा एक प्रखंड के चौतरवा थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Chautarwa News: फोटो कॉपी कराने निकली थी युवती

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 17 जुलाई की सुबह युवती घर से फोटो कॉपी कराने के लिए निकली थी. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका.

तीन लोगों पर लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

युवती की मां ने चौतरवा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी संख्या 282/2026 में योगापट्टी थाना क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर निवासी मुन्ना कुमार राम, कमल राम और रंभा देवी को नामजद किया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा लिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मैनाटांड़ पुलिस अंचल की अपराध समीक्षा बैठक, शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >