Bagaha News: भाजपा बगहा के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हृदया दुबे के बड़े भाई चंद्रभूषण दुबे (62) का बुधवार को वाराणसी स्थित अपेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था.
निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.
लंबे समय से चल रहा था इलाज
परिजनों के अनुसार, चंद्रभूषण दुबे की तबीयत पिछले कुछ दिनों से लगातार बिगड़ रही थी.
बुधवार को वाराणसी के अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.
परिवार में छोड़ गए कई सदस्य
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हृदया दुबे ने बताया कि चंद्रभूषण दुबे अपने पीछे तीन पुत्र, एक विवाहित पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.
परिवार में उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है.
नेताओं और समाजसेवियों ने जताया शोक
चंद्रभूषण दुबे के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया.
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.
