चंडीगढ़ के मोहाली में  लिफ्ट टूटने से योगापट्टी के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोहाली, पंजाब में मजदूरी कर रहे योगापट्टी प्रखंड के शंभू यादव की लिफ्ट टूटने से दर्दनाक मौत हो गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीदें अब मातम में बदल गई हैं।

lift accident News: योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत मच्छरगांवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के लौकरिया गांव निवासी शंभू यादव की चंडीगढ़ के मोहाली फेज-9 में लिफ्ट टूटने से दर्दनाक मौत हो गई है. शंभू यादव पिछले करीब दो वर्षों से चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी कर रहे थे और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मेहनत कर रहे थे. इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

laborer accident in Punjab: मोहाली में काम के दौरान लिफ्ट टूटने से हुआ हादसा

मृतक के परिजनों के अनुसार शंभू यादव मोहाली फेज-9 में निर्माण कार्य के दौरान लिफ्ट टूटने की दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और कोहराम के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

महज चार महीने पहले हुई थी शंभू यादव की शादी

परिजनों ने जानकारी दी कि शंभू यादव की शादी महज चार महीने पहले ही बगहा पुलिस जिला के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित मछहा उर्फ दुबहा उल्टाहा गांव निवासी भागमनी देवी के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही महीने बाद आई इस मनहूस खबर ने नवविवाहिता पत्नी भागमनी देवी को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है.

परिवार के सबसे छोटे थे शंभू, मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल

शंभू यादव अपने परिवार में सबसे छोटे भाई थे. उनके दो बड़े भाई सुरेंद्र यादव और वीरेंद्र यादव हैं. मां रामावती देवी और दोनों भाइयों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में कुछ समय पहले शादी की शहलियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से की मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि शंभू स्वभाव से बेहद मिलनसार और मेहनती युवक थे. उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग की है

यह भी पढ़ें... गंडक का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >