Bettiah Police Transfer News: चंपारण क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) हर किशोर राय ने पांच वर्ष से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षकों (SI) के तबादले का आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत बेतिया, बगहा और मोतिहारी के बीच कई पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.
यह निर्णय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लिए गए प्रस्ताव के आधार पर लागू किया गया है.
मोतिहारी से बेतिया और बगहा भेजे गए कई SI
जारी आदेश के अनुसार सुनील कुमार, मो. शाहरुख, अंजन कुमार राय, जितेंद्र कुमार-2, सुषमा कुमारी, अवधेश कुमार, चंदन कुमार, राजीव कुमार, राम शरण साह, आनंद सुमेधा और अम्मा का तबादला मोतिहारी से बेतिया किया गया है.
वहीं विनीता मांझी, रेणु कुमारी और सरस्वती कुमारी को मोतिहारी से बगहा भेजा गया है.
बेतिया से मोतिहारी भेजे गए अधिकारी
बेतिया से अनुज चौधरी, सुधा कुमारी, सुधीर कुमार, मदन कुमार मांझी, संजय किशोर राम, देवेंद्र कुमार, बल्लू कुमार, मुन्ना सिंह, रामाशीष सिंह, प्रियंका कुमारी, राहुल प्रसाद मांझी, नरेन्द्रराज जायसवाल और राजन कुमार का स्थानांतरण मोतिहारी किया गया है.
इसके अलावा राजेंद्र कुमार सिंह को बेतिया से बगहा भेजा गया है.
बगहा से भी हुए तबादले
बगहा से राजू साह, कामेश कुमार और अशोक कुमार का स्थानांतरण बेतिया किया गया है.
जबकि वर्षण कुमार विशाल को बगहा से मोतिहारी भेजा गया है.
डीआईजी ने दिए तत्काल अनुपालन के निर्देश
डीआईजी हर किशोर राय ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को नियमानुसार शीघ्र विरमित कर उनके नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराया जाए.
आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
