नरकटियागंज के सभी 326 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग, बूथों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य : एआरओ

नरकटियागंज के सभी 326 मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन लाइव वेबकास्टिंग होगी.

नरकटियागंज. नरकटियागंज के सभी 326 मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन लाइव वेबकास्टिंग होगी. मतदान केंद्रों पर इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया की निगरानी रियल टाइम में हो सके. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई. बीडीओ सह एआरओ सूरज कुमार सिंह, बीइओ राजेश कुमार यादव और थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने संयुक्त रूप से बूथो पर बेसिक मिनिमम फैसिलिटी की समीक्षा की. एआरओ सह बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने सभी प्रधान शिक्षकों को निर्देश दिया कि केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय और रैंप जैसी सुविधाएं पूरी तरह से दुरुस्त रहें. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को असुविधा नहीं होनी चाहिए.अधिकारियों ने यह भी कहा कि स्कूलों में शौचालय पूरी तरह साफ रखे जाएं और रसोइयों से चाबी लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही सीएपीएफ (दूसरे राज्य की फोर्स) के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था विद्यालयों में की जाएगी. ताकि सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. बीडीओ ने कहा कि पोलिंग पार्टियों में आने वाले कर्मी यहां मतदान कराने पहुंचे तो उन्हें ये लगे कि वो नरकटियागंज आये हैं. उन्हें कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए मतदान केन्द्रों पर उनके ठहराव की व्यवस्था अच्छी तरह हो. ताकि वे रात में सो सके. वही थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि बूथों के निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ विद्यालयों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करते दिखे. इससे संबधित रिपोर्ट पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और कहा कि जब तक स्कूल में बच्चे हैं, मोबाइल नहीं देखा जाना चाहिए, ऐसी शिकायतों पर तुरंत रोक लगाई जाए.अभी तक तीन बूथों का भौतिक निरीक्षण पूरा कर लिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रों की तैयारियां जल्द पूरी की जाएंगी. ताकि मतदान के दिन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और पारदर्शी रहे. बैठक में वीरेंद्र कुमार सिंह, विवेक कुमार समेत सभी प्राथमिक मध्य व उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >