जिले के 46 शातिरों पर फिर हुई सीसीए की कार्रवाई

बेतिया एवं बगहा पुलिस अधीक्षक के अनुसंशा पर सुनवाई करते हुए जिला दण्डाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने फिर 46 शातिर अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई के तहत जिला बदर एवं थाना बदर का निर्देश दिया है.

बेतिया. बिहार विधान सभा आम चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बेतिया एवं बगहा पुलिस अधीक्षक के अनुसंशा पर सुनवाई करते हुए जिला दण्डाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने फिर 46 शातिर अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई के तहत जिला बदर एवं थाना बदर का निर्देश दिया है. इन्हें बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा-03 (3) के तहत निर्धारित किये गये जिला एवं थाना में प्रतिदिन दो बार हाजरी देनी होगी. सुनवाई के दौरान जिन शातीर अपराधकर्मियों को जिला बदर का आदेश दिया गया है उसमें आशुतोष राय डुमरी मझौलिया को समस्तीपुर, कमलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ केपी सिंह अरनहवा मझौलिया को बांका, चुन्नु ठाकुर महाबिरपुर योगापट्टी को जमुई, राघव यादव पर्वतिया टोला मुफस्सिल को औरंगाबाद, रामेश्वर कुमार उर्फ गोलु गुप्ता समाहरणालय चौक बेतिया नगर को भागलपुर, एवं हरिओम कुमार उर्फ डिसिल्वा हजमा टोला बानूछापर को खगड़िया जिला के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं रवि कुमार उर्फ पिन्नु लालबाजार नोनिया टोली बेतिया को मटियरिया, बिरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा सिंगही मसान ढ़ाब श्रीनगर को साठी, उपेन्द्र मुखिया बरियारपुर नौतन को मानपुर, संजय कुशवाहा उर्फ कल्लु पाण्डेय टोला नौतन को मानपुर, मनोरंजन पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय छोटा गोपालपुर को बैरिया, पंकज कुमार बैद्यनाथपुर मुफस्सिल को मानपुर, मिथुन पटेल उर्फ मिठु पटेल चरगाहां मुफस्सिल को भंगहा, विनोद साह, झुमका इनरवा को गोपालपुर, झुना मुखिया पडरौन योगापट्टी को सिकटा, राजकेश्वर बीन नन्हकार, योगापट्टी को कंगली, दीपक मिश्रा दुबौलिया मझौलिया को मानपुर, संचित कुमार मच्छरगावां योगापट्टी को पुरूषोतमपुर, सुनील शर्मा उर्फ सुनील राम धोकराहां मझौलिया को शिकारपुर, सोनु कुमार अम्बेडकर कॉलोनी बसवरिया को सहोदरा, कृष्णा चौधरी उर्फ कृष्णा सहनी माधोपुर मलाही टोला, मझौलिया को साठी, पुनीत चौधरी नया बस्ती बेलबाग शनिचरी को गोपालपुर, अरूण कुमार उर्फ अरूण महतो पुजहा पटजिरवा श्रीनगर को शिकारपुर, युनुस मियां बहुअरवा शनिचरी को बलथर, रविन्द्र सिंह हरिवाटिका मुफस्सिल को भंगहा, रोहित कुमार चरगाहां मुफस्सिल को मैनाटांड़, विकास मलिक नौरंगाबाग, बेतिया को मैनाटांड़, किनाई राम महनागनी मुफस्सिल को सिकटा, साहेब चौधरी सिसवा सरैया बैरिया को कुमारबाग, अमर चौधरी सिसवा सरैया बैरिया को बलथर, प्रदीप यादव उर्फ रामतपस्या यादव दक्षिण तेल्हुआ नौतन को गौनाहा, राहुल बिन्द रानी पकड़ी मुफस्सिल को नवलपुर, भिखारी यादव पर्वतिया टोला मुफस्सिल को मानपुर, हाजी अंसारी उर्फ अब्दुल रहमान अमवा मझार मुफस्सिल को गौनाहा, गोविन्दा कुमार झखरा मनियारी जगदीशपुर को गोपालपुर, आकाश ठाकुर बरवत प्रसराईन मुफस्सिल को इनरवा, सुरेन्द्र यादव बरवत प्रसराईन मुफस्सिल को गौनाहा, सुरेन्द्र यादव अहवर शेख साठी, बालरूप उरांव धुमाटांड़ भंगहा को जगदीशपुर, सरयुग महतो उर्फ सरयुग धांगड़ धोकराहां धांगड़ टोली मझौलिया को सहोदरा, रामबहादुर उर्फ बहादुर चौरसिया सकरौल थाना इनरवा को बानूछापर, सैफ अली जगदीशपुर वृति टोला को साठी, हरेराम यादव बैरा परसौनी नौतन को गौनाहा, हिरामन मुखिया नन्हकार योगापट्टी को पुरूषोतमपुर, सुनील उरांव बंजरिया सेमरा को रामनगर एवं चंदन सहनी कटकुईयां सेमरा को धनहां थाना बदर किया गया है।इन अपराधकर्मियों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता, भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिसमें ये सभी जमानत पर बाहर है. वैसे अपराधकर्मी जो वर्तमान में जिले से बाहर हैं, उनके विरूद्ध भी सशर्त आदेश पारित किया गया है, ताकि चुनाव के पूर्व उनके जिले में प्रवेश करने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े. इन्हें 30.11.2025 तक के लिए जिला/थाना बदर किया गया है. इस दौरान इन्हें सम्बद्व थाने में जाकर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 11 बजे के बीच तथा संध्या में 5 बजे से 6 बजे के बीच अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >